खेती-किसानी के लिए ब्याज दर वैसे तो नौ प्रतिशत है, लेकिन सरकार इसमें दो फीसदी की सब्सिडी देती है। इस तरह यह सात प्रतिशत पड़ता है। अगर किसान समय पर लोन लौटा देता है तो उसे तीन फीसदी की और छूट मिल जाती है।
इस तरह इसकी दर किसानों के लिए मात्र चार फीसदी रह जाती है। पशुपालन और मछलीपालन वाले किसानों को भी अब केसीसी के जरिए दो लाख रुपये तक का लोन प्रति किसान चार फीसदी की ब्याज दर पर लाभ मिलेगा
इन बैंकों से मिल सकता है किसान क्रेडिट कार्ड
एनपीसीआई यानी कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया रुपे किसान क्रेडिट कार्ड जारी करती है। इसके अलावा नाबार्ड किसानों को आसानी से टर्म लोन उपलब्ध कराता है। एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक से भी किसान केसीसी प्राप्त कर सकते हैं।