फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोस के केला विवाद में कूदा रेलवे, लिखा- चित्तौड़गढ़ का प्लान 'बना-ना' अब सिर्फ 445 रुपये में

Sun, 28 Jul 2019 02:19 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केला विवाद पर रेलवे का ट्वीट - फोटो : Western Railway Twitter
विज्ञापन
अभिनेता राहुल बोस के केला विवाद में अब रेलवे भी कूद पड़ा है। शुक्रवार को पश्चिम रेलवे द्वारा किया गया ट्वीट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। एक्टर राहुल बोस ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में उन्हें सिर्फ दो केलों के लिए 442 रुपये चुकाने पड़े। 
विज्ञापन


 पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर लिखा, 'पश्चिम रेलवे आपको भारत के पश्चिमी क्षेत्र के आसपास के कई पर्यटन स्थलों पर ले जा सकता है। कम कीमत पर पश्चिमी रेलवे के साथ आसान यात्रा करें। मीम में रेलवे ने लिखा- चित्तौड़गढ़ का प्लान 'बना-ना' अब केवल 445 रुपये में, 442 रुपये में दो केले खरीदने के अलावा उसमें 3 रुपये और जोड़ें और पश्चिमी रेलवे के साथ एक एतिहासिक स्थल की यात्रा करें।
 


राहुल बोस ने वीडियो में दो केलों की इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की थी। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना जुर्माना लगाया गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ ने सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


राहुल बोस ने जिम करने के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसका जीएसटी सहित 442.50 रुपये का बिल दिया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।'
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें