फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का होगा असर

Wed, 09 Nov 2022 07:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड व हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विक्षोभ के असर से देश के कई राज्यों  में आज कल में हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। इधर, पश्चिमी भारत समेत देश के अनेक हिस्सों में बादल छाने से गर्मी व उमस का दौर जारी है। ठंड के दिनों में गर्मी का अहसास हो रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। बर्फबारी और हल्की वर्षा से ठंड बढ़ने का अनुमान है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में बहेंगी। इससे तापमान तेजी से लुढ़क सकता है। 

तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी वर्षा की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी श्रीलंका तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ेगा। तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन


यहां हुई बारिश
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटों में चेन्नई समेत तमिलनाडु के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। तटीय तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, उत्तरी राजस्थान व कर्नाटक में भी एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

बर्फबारी के कारण मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन ठंड का अहसास कायम है। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के कारण जिला पुंछ और शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा। गुलमर्ग, पहलगाम और लेह में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें