फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जन्माष्टमी उत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, चार की मौत 27 घायल

Fri, 23 Aug 2019 11:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, 24 परगना
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में दीवार गिर गई है - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के कचुआ क्षेत्र में जन्माष्टमी मनाने के लिए लोग जिस मंदिर में इकट्ठा हुए थे उसकी दीवार गिर गई है। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है वहीं 27 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुआवजे की घोषकी की है। उन्होंने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार जैसे ही मंदिर की दीवार गिरी वहां पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। जिसके कारण चार की मौत और 27 लोग घायल हो गए। घायलों का जिले के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार उत्तरी 24 परगना जिले के कचुआ में स्थित लोकनाथ मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव के मौके पर श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान मंदिर की जर्जर दीवार ढहकर गिर गई। जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें