पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर तीखे सियासी संघर्ष के बीच मतदान जारी है। सुबह से बूथों पर लंबी कतारें लोकतांत्रिक उत्साह दिखा रही हैं, लेकिन कई जगह ईवीएम खराबी से मतदान बाधित होने की भी खबर सामने आई है। आइए जानते हैं।
पश्चिम बंगाल में महीनों से जारी तीखे सियासी टकराव के बीच आज पहले चरण का निर्णायक मतदान हो रहा है, जहां 152 विधानसभा सीटों पर लोकतांत्रिक महासंग्राम जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, जो जनता के बढ़ते राजनीतिक रुझान को दर्शाती हैं। सुबह 9 बजे तक 18.76% मतदान दर्ज किया गया है, जो शुरुआती उत्साह को दिखाता है। हालांकि, इस चुनावी प्रक्रिया में कई स्थानों पर अव्यवस्था भी सामने आई, जहां ईवीएम खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ और कुछ बूथों पर मतदान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
मतदान केंद्र पर हाथी के आने से अफरा-तफरी
हालांकि केवल ईवीएम खराबी की मतदान को प्रभावित करने का करण नहीं रहा। झारग्राम जिले में एक मतदान केंद्र के पास हाथी के आ जाने से मतदाताओं में कुछ समय के लिए डर और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा है कि घटना की रिपोर्ट मांगी गई है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कूचबिहार के सितालकुची और मुर्शिदाबाद के डोमकल क्षेत्र में भी रात में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। एक भाजपा किसान मोर्चा नेता पर घर लौटते समय हमला हुआ, जबकि सीपीएम कार्यकर्ता और उनके बेटे पर भी हमला हुआ, जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक टीएमसी कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बाकी 142 सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।