फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा': PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया

Thu, 07 May 2026 02:58 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीएसओ चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। शुभेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए महा-जंगलराज करार दिया।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और 'प्री-प्लान्ड मर्डर' बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं।
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि उनके पास निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं को इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। कई विधायक और नेता भी मौके पर पहुंच चुके हैं। शुभेंदु ने राज्य की स्थिति पर हमला बोलते हुए इसे 15 साल के 'महा-जंगलराज' का नतीजा बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा अब यहां के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी।


बता दें कि बुधवार रात मध्यग्राम के दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने चंद्रनाथ के सिर में गोलियां मारी थीं। चंद्रनाथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी की टीम के अहम सदस्य थे। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ समेत तीन और लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट से जुड़े मामलों में करीब 200 केस दर्ज किए हैं, जबकि 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1,100 से अधिक लोग एहतियातन हिरासत में हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें