फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: नगरपालिका चुनाव में जमकर हिंसा, कांग्रेस ने प्रत्याशी हटाए

Sun, 14 May 2017 10:24 PM IST
amarujala.com, Presented By: अकरम
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सात नगरपालिकाओं के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान मैदानी इलाके की तीन नगरपालिकाओं में जमकर हिंसा और धांधली हुई। कई जगहों पर असामाजिक तत्वों ने बम फेंके तो कुछ जगह ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया। एक मतदान अधिकारी पर हमला हुआ और मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई। अलग-अलग इलाकों में हुई फायरिंग में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की जिन सात नगरपालिकाओं के लिए रविवार को वोट डाले गए उनमें से चार दार्जिलिंग पर्वतीय इलाके में हैं। वहां मतदान का औसत तो कम रहा, लेकिन चुनाव शांतिपूर्ण रहा। दूसरी ओर, मैदानी इलाके की तीन नगरपालिकाओं में से उत्तर 24-परगना जिले में पूजाली और मुर्शिदाबाद जिले में डोमकल में जमकर हिंसा हुई। पूजाली के अलावा उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में भी मतदान शरू होने के कुछ देर बाद ही बम फेंके गए। इससे वोटरों में आतंक फैल गया। पूजाली में मोटरसाइकिल सवार गिरोह के सदस्यों ने मास्क पहन कर कई मतदान केंद्रों के आसपास बम फेंके। उन्होंने कुछ मतदान केंद्रों के भीतर जाक ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया। बाद में भारी  तादाद में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के जवानों को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस के मुताबिक, इलाके में भारी तनाव कायम है।
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से हटने का निर्देश, TMC पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

congress logo
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में डोमकल नगरपालिका के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने पार्टी के तमाम उम्मीदवारों को मैदान से हटने का निर्देश दिया। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।

चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से होने वाली हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की वजह से ये चुनाव नाटक बन कर रह गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने पार्टी के सभी 10 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से हटने को कहा है। वैसे यह साफ नहीं है कि मतदान के दिन किसी भी पार्टी का कोई उम्मीदवार मैदान से कैसे हट सकता है। चौधरी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तमाम मतदान केंद्रों से कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को खदेड़ दिया।

21 सदस्यों वाली डोमकल नगरपालिका पर कब्जे के लिए तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। चुनावी तालमेल के तहत कांग्रेस ने दस सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि वाममोर्चा ने 11 उम्मीदवार उतारे हैं। मुर्शिदाबाद जिले के वरिष्ठ माकपा नेता अनिसुर रहमान ने डोमकल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हिंसा और मतदान केंद्रों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, जिले के तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने हिंसा व बूथ कैप्चरिंग के कांग्रेस और वाममोर्चा के आरोपों को निराधार ठहराते हुए कहा है कि हार तय जान कर इन दोनों दलों के नेता पहले से ही बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें