पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का संक्रमण अब न्यायपालिका में भी पांव पसारने लगा है। कोलकाता की एक अदालत के दो जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अलीपुर न्यायालय में सेवारत दो जज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे किस तरह से आइसोलेट होंगे और उनका इलाज कैसे होगा, इस बारे में परामर्श के लिए कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखी गई है।