फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: नंदीग्राम के नतीजों से टीएमसी कार्यकर्ता नाराज, सुवेंदु अधिकारी की कार पर किया हमला

Mon, 03 May 2021 01:05 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

टीएमसी ने कहा है कि उसका एक तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ बैठक कर रहा है। कोलकाता में यह बैठक चल रही है। नंदीग्राम में दोबारा मतगणना और दूसरे मुद्दों को लेकर बैठक हो रही है। 
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदीग्राम के संग्राम में रविवार को कभी ममता बनर्जी तो कभी सुवेंदु अधिकारी का पलड़ा भारी दिखता नजर आया। हालांकि अब यहां मतगणना दोबारा कराने की मांग टीएमसी उठा रही है। इस बीच खबर है कि चुनावी नतीजों से नाराज टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हल्दिया में भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर पत्थरबाजी कर दी है। भाजपा ने सुवेंदु की कार पर हमले का आरोपी लगाया है।

विज्ञापन


उधर, टीएमसी ने कहा है कि उसका एक तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ बैठक कर रहा है। कोलकाता में यह बैठक चल रही है। नंदीग्राम में दोबारा मतगणना और दूसरे मुद्दों को लेकर बैठक हो रही है। 

दरअसल, पश्चिम बंगाल में सरकार किसकी बनेगी यह लगभग तय हो गया है। टीएमसी को यहां 211 के लगभग सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा 75 सीट के आसपास सिमट सकती है। खबर है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गईं, हालांकि खबर लिखे जाने तक वोटों की गिनती जारी थी। 
विज्ञापन


इस बीच नंदीग्राम से सुवेंदु की जीत की खबर आने के बाद हल्दिया में टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। टीएमसी के समर्थकों ने सुवेंदु के अधिकारी के काफिले पर पत्थरबाजी कर दी। नाराज लोगों ने अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

बता दें कि नंदीग्राम में जीत का दावा करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि प्यार, विश्वास, आशीर्वाद, और समर्थन के लिए नंदीग्राम के महान लोगों को धन्यवाद। मुझे नंदीग्राम से उनके प्रतिनिधि और विधायक के रूप में चुनने के लिए बहुत-बहुत आभार। जनता की सेवा और उनके कल्याण के लिए काम करना मेरी प्रतिबद्धता है।



गौरतलब है कि ममता इससे पहले भवानीपुर सीट से चुनाव लड़तीं थीं। लेकिन इस बार वह नंदीग्राम से चुनावी मैदान में हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी टीएमसी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने उन्हें नंदीग्राम से टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें