फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ धोखा, फर्जी टीकाकरण शिविर में लगवा दी 'वैक्सीन'

Wed, 23 Jun 2021 04:59 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दावा किया है कि उन्होंने कोलकाता में एक नकली कोविड टीकाकरण अभियान का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
Mimi Chakraborty - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ 'धोखा' हो गया है। दरअसल, सांसद चक्रवर्ती ने दावा किया है कि उन्होंने कोलकाता में एक नकली कोविड टीकाकरण अभियान का भंडाफोड़ किया है। सांसद चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि मुझसे एक ऐसे व्यक्ति ने संपर्क किया जिसने अपना परिचय एक आईएएस अधिकारी के रूप में दिया और कहा कि वह ट्रांसजेंडर और विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है और उसने मुझसे इस अभियान के दौरान उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मैंने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए शिविर में कोविशील्ड वैक्सीन लिया। लेकिन मुझे कोविन एप से कोई पुष्टिकरण संदेश कभी नहीं मिला। मैंने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नीली बत्ती और नकली स्टीकर वाली कार का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें