पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद डोला सेन ने एक वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डोला की शिकायत के मुताबिक, इस वीडियो में दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों को पूरे पश्चिम बंगाल के नक्शे के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने फुटेज मांगी
वहीं, एक अन्य मामले में बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले विधानसभा परिसर में हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ के संवाददाता सम्मेलन की फुटेज मांगी है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा था और विधानसभा अध्यक्ष पर संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। बनर्जी ने कहा कि वह फुटेज मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लेंगे।
दसअसल, राज्यपाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा परिसर में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए
न केवल विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को भी भयावह बताया था। धनखड़ ने कहा था कि हमने चुनाव के बाद अभूतपूर्व स्तर की हिंसा देखी है। अपनी इच्छा से वोट डालने का साहस करने वालों को अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी।