प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद सियासत तेज हो गई है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के क्रिसमस संदेश पर तंज कसते हुए सवाल उठाए। उन्होंने ‘प्यार, शांति और करुणा’ जैसे शब्दों पर कटाक्ष करते हुए जमीनी हकीकत पर इशारा किया। आइए जानते है कि उन्होंने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली में एक क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल होने पर सियासत तेज हो गया है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। यह तंज उस समय आया, जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में एक क्रिसमस कार्यक्रम सभा में शामिल हुए। डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के क्रिसमस संदेश को शेयर करते हुए सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि प्यार? शांति? करुणा? सौहार्द? सद्भावना? क्रिसमस?, उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश पर कटाक्ष करते हुए यह इशारा किया कि जमीनी हकीकत कुछ और है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में कहा था कि जिस क्रिसमस प्रार्थना सभा में वे शामिल हुए, वह प्यार, शांति और करुणा का संदेश देती है और क्रिसमस का भाव समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाए। ये उस समय की बात है जब प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में दिल्ली और उत्तर भारत के बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- राष्ट्र प्रेरणा स्थल: PM बोले- एक परिवार ने देश को बनाया था बंधक, भाजपा ने मुक्त कराया; पढ़ें पांच बड़ी बातें
ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 17 साल बाद तारिक की घर वापसी, बोले- अब लोकतांत्रिक हक वापस लेने का वक्त; बताया भविष्य का रोडमैप
सीबीसीआई ने जताई थी चिंता
इतना ही नहीं सीबीसीआई ने देश में ईसाइयों पर हो रहे कथित हमलों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई और कहा कि जबलपुर की घटना बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। डेरेक ओ ब्रायन ने CBCI के इस बयान का भी समर्थन किया और कहा कि खुशी के इस त्योहार में जो हो रहा है, उस पर सख्त शब्दों में सवाल उठाना जरूरी है।
अन्य वीडियो