फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में फिर हिंसा : हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 May 2021 03:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चिनसुराह

सार

बंसबेरिया नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य नियोगी को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मंगलवार को अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह एक स्थानीय बाजार में सब्जी खरीद रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंसबेरिया नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य नियोगी को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता रैफर कर दिया गया। भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि यह घटना सत्ताधारी दल के अंदर गुटबाजी का नतीजा है।

आरोपों से इनकार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने कहा कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ गद्दारों ने साथ दिया, जिनका हाल में हुए चुनावों के दौरान पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में बंसबेरिया इलाके में कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर आगे की जांच की जा रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें