फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: TMC के पार्षद स्वप्न समद्दार गिरफ्तार, हत्या की कोशिश और छेड़छाड़ के लगे आरोप; अब तक 10 पहुंचे जेल

Wed, 10 Jun 2026 06:44 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, कोलकाता

सार

कोलकाता नगर निगम के तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वपन समद्दार को हत्या के प्रयास, महिला से दुर्व्यवहार, बंधक बनाने, धमकी देने और अन्य गंभीर आरोपों के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई, जो 2022 की कथित घटना से जुड़ी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समद्दार के राजनीतिक प्रभाव के कारण उसने पहले शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन
Swapan Samaddar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वपन समद्दार को पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास और महिला से छेड़छाड़ समेत कई आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें बुधवार को फूलबागान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही केएमसी के गिरफ्तार तृणमूल पार्षदों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। स्वपन समद्दार केएमसी के वार्ड संख्या 56 के पार्षद हैं। वह बेलियाघाटा आईडी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति से भी जुड़े रहे हैं।

महिला की शिकायत पर किन आरोपों में दर्ज हुई शिकायत? 
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उनके खिलाफ नारकेलडांगा थाने में दो मई 2022 की एक कथित घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता एक महिला है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर स्वपन समद्दार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, अवैध रूप से बंधक बनाना, काम में बाधा डालना, जानबूझकर चोट पहुंचाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, चोरी और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

चुनाव बाद हिंसा में भी शामिल होने के लगे आरोप
आरोप है कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई चुनाव बाद हिंसा में स्वपन समद्दार की भूमिका थी। शिकायत में कहा गया है कि उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार होने के कारण उनका काफी प्रभाव था और इसी वजह से उनके खिलाफ तत्काल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी।

अब तक कुल 10 पार्षद हुए गिफ्तार
अब शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नगर निगम के कई पार्षदों की गिरफ्तारी हुई है। शनिवार रात पाटुली इलाके से पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कथित उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने मध्य कोलकाता के जोरासांको स्थित आवास से पार्षद मोहम्मद जासिमुद्दीन को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। इसके अलावा, केएमसी के वार्ड संख्या 63 की पार्षद सुष्मिता भट्टाचार्य और उनके पति को भी मंगलवार को कथित उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें