फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने गिरफ्तार किए जमात-उल-मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध आतंकी

Sun, 11 Jul 2021 08:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के तीन संदिग्ध सदस्य कोलकाता पुलिस की एसटीएफ के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ को शक है कि ये जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सदस्य हो सकते हैं। तीनों को रविवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ये गिरफ्तारियां कीं। जेएमबी के ये तीन संदिग्ध आतंकवादी कुछ महीनों से किराये के एक मकान में रह रहे थे।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद इन तीनों संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया।
 
उग्रवादियों का सप्लायर बन गया है बंगाल: दिलीप घोष
वहीं, इसे लेकर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उग्रवादी, आतंकवादी और असामाजित तत्वों ने पश्चिम बंगाल को अपनी सुरक्षित पनाहगाह बना लिया है। सरकार इन्हें पकड़ने की इच्छुक नहीं दिखती है। घोष ने कहा कि बंगाल उग्रवादियों का सप्लायर बन गया है, देश अब परेशान हो चुका है। 
विज्ञापन


घोष ने कहा, 'बंगाल की सुरक्षा चिंता का विषय है। सीमापार आतंकवाग राज्य को अपनी गिरफ्त में जकड़ रहा है। वे यहां कैसे रह रहे हैं? राजनीतिक मामलों में पुलिस को शामिल करने से पुलिस की अहमियत घट रही है। मुख्यमंत्री कानून और व्यवस्था पर ध्यान देने की बजाय राजनीतिक हितों पर ध्यान दे रही हैं।'
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें