फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: महान कार्टूनिस्ट से मिलने अस्पताल पहुंचे बंगाल के मंत्री, पद्म श्री सम्मान भी सौंपा

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Cartoonist Narayan Debnath - फोटो : twitter
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ मंत्री ने यहां एक अस्पताल में भर्ती कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ को व्यक्तिगत रूप से पद्मश्री पदक और प्रशस्ति पत्र सौंपा। एक साल पहले केंद्र ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना था। देबनाथ (97) का यहां 24 दिसंबर से एक निजी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों का उपचार चल रहा है। इन महान कार्ट्रनिस्ट ने ‘बातुल द ग्रेट’ और ‘नंटे फंटे’ जैसे काल्पनिक पात्रों को अमर कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य के सहकारिता मंत्री अरूप रॉय और गृह सचिव बी पी गोपालिका ने बृहस्पतिवार को बीमार कार्टूनिस्ट से भेंट की तथा उन्हें पदक एवं प्रमाणपत्र सौंपा। रॉय ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि देबनाथ ने यह पुरस्कार ग्रहण करने की इच्छा जतायी थी। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान देबनाथ ने आंखें खोलीं और वह मुस्कुराये। देबनाथ को जनवरी 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें