फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जंगल में खेलने गए बच्चों पर तांत्रिक ने किया जादू-टोना, दो की मौत

Sat, 15 Feb 2020 03:07 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मालदा

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में जंगल में खेलने गए बच्चों पर तांत्रिक ने जादू-टोना कर दिया। इससे दो बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बच्चों पर जादू-टोना किए जाने के चलते दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात गजोले थाना क्षेत्र के कदमताली गांव में हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस जिला अधीक्षक आलोक रजोरिया ने कहा कि मृतक लड़कों की उम्र पांच और सात साल थी जबकि तीन और छह साल की दो बहनों को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

बच्चों के परिजन ने बताया कि चारों लड़कों और दोनों लड़कियों पर जादू-टोना किया गया था। शुक्रवार शाम पास के जंगल से लौटने के बाद सभी बच्चे बेहोश हो गए थे। उन्होंने बताया कि बच्चे वहां खेलने गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि बच्चों ने जंगल से कोई जहरीला फल खा लिया था। टीएमसी की स्थानीय विधायक दीपाली बिस्वास ने शनिवार को गांव का दौरा किया और अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि यह अंधविश्वास का मामला है। बच्चे बच गए होते अगर परिजन तांत्रिकों की बजाए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते। मैंने ग्रामीणों से ऐसे अंधविश्वासी बातों में यकीन नहीं करने की अपील की।  स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सीय टीम को गांव भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें