फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी क्षेत्र का किया दौरा, TMC पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 11 Apr 2025 12:06 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मोथाबाड़ी से आई तस्वीरों में महिलाएं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुभेंदु अधिकारी का स्वागत कर रही थीं और नारे लगाती दिख रही थीं। अधिकारी ने उनसे हाथ मिलाया और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को मालदा जिले के हिंसा-प्रभावित मोथाबाड़ी इलाके का दौरा किया। इससे पहले अधिकारी ने दावा किया था कि हिंदू समुदाय की लगभग 86 दुकानों और घरों को लूटकर नष्ट कर दिया गया है, और वे वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मोथाबाड़ी से आई तस्वीरों में महिलाएं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुभेंदु अधिकारी का स्वागत कर रही थीं और नारे लगाती दिख रही थीं। अधिकारी ने उनसे हाथ मिलाया और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि 27 मार्च को मोथाबाड़ी-मालदा क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद से अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारी ने एएनआई को बताया, हिंदुओं की 86 दुकानें और घर नष्ट कर दिए गए और लूटे गए। गिरफ्तार किए गए 24 लोग असली आरोपी नहीं हैं। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय से 11 अप्रैल को मोथाबारी इलाके में जाने की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद अदालत ने इस शर्त पर अनुमति दी कि वे अकेले जाएं और केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ही क्षेत्र में रहें।

Tahawwur Rana: कमर में बेड़ियां.... हाथ और पैर में हथकड़ियां, आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की तस्वीरें आई सामने

उन्होंने कहा, मैंने वहां जाने की कोशिश की, लेकिन मुझे जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की स्थिति का सम्मान नहीं किया। मैं आभारी हूं कि अदालत ने मुझे वहां जाने की अनुमति दी है, लेकिन मुझे अकेले जाने के लिए कहा है... मैं पीड़ित परिवारों से मिलूंगा और उन्हें कुछ मुआवजा भी देना चाहता हूं। पुलिस ने इलाके में निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए कुछ दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मोथाबारी इलाके से कुछ किलोमीटर दूर रोक दिया था। 

हिंसा प्रभावित क्षेत्र में घूमते हुए अधिकारी ने कहा, हिंदुओं की 86 दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई है...हम सभी (हिंसा से प्रभावित) से बात कर रहे हैं। 1 अप्रैल को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कानून और व्यवस्था जावेद शमीम ने कहा कि 19 मामले दर्ज किए गए हैं और 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। आज क्षेत्र में (हिंसा की) कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें