फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने टीटागढ़ स्कूल विस्फोट मामला की जांच एनआईए से कराने की मांग की, जानें पूरा मामल

Mon, 19 Sep 2022 05:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

शनिवार दोपहर को कक्षा के दौरान टीटागढ़ थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छत पर जोरदार धमाका हुआ था। तेज आवाज से आसपास का वातावरण थर्रा उठा था और छात्र घबरा गए थे।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ स्थित एक स्कूल में हुए बम विस्फोट का मामला धीरे-धीरे गर्माने लगा है। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद, भाजपा ने इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है। भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इसकी एनआईए से जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


सुवेंदु ने ट्विटर पर इस पत्र की प्रति साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस पत्र में उन्होंने गृह मंत्री पूरी घटना की जानकारी दी है और मामले की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की है। सुवेंदु ने लिखा है कि बंगाल पुलिस इस घटना को छोटा कर पेश कर रही है और असलियत छिपाई जा रही है। पुलिस से इस घटना की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इस कारण इस मामले में केंद्र हस्तक्षेप करें और घटना की एनआइए से जांच करवाने का आदेश दें।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को कक्षा के दौरान टीटागढ़ थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छत पर जोरदार धमाका हुआ था। तेज आवाज से आसपास का वातावरण थर्रा उठा था और छात्र घबरा गए थे। इलाके में घटना से अफरातफरी मच गई थी। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने रविवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आर्यन, शेख बबलू, मोहम्मद सादिक और रोहन हैं। सभी युवकों की उम्र करीब 18-19 साल है। इधर, पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते इनमें से एक आरोपित छात्र ने डराने के लिए स्कूल में बम विस्फोट किया था। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें