पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के राधानगर बाजार में रविवार को टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प को रोकने के लिए मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की गई।