फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शिल्पकार ने तोड़ दी अपनी ही बनाई मां काली की प्रतिमाएं, तनाव फैला तो हुआ राजफाश

Thu, 27 Oct 2022 07:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

डायमंड हार्बर में दिवाली के दिन यानी 24 अक्तूबर से तनाव था। एक मूर्तिकार की वर्कशॉप में एक साथ कई काली प्रतिमाओं में तोड़फोड़ किए जाने की खबर आई थी। जैसे ही प्रतिमाओं में तोड़फोड़ की बात फैली स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। तनाव पैदा होने पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया। 

विज्ञापन
डायमंड हार्बर में कलाकार ने खुद ही खंडित की देवी प्रतिमाएं - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर कस्बे में अनूठा मामला सामने आया है। एक शिल्पकार ने अपनी ही बनाई मां काली की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने यह खबर भी फैलाई कि बदमाशों ने देवी प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की। इससे नाराज होकर लोग एकत्रित हुए, तनाव फैला, हंगामा हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

विज्ञापन


डायमंड हार्बर में दिवाली के दिन यानी 24 अक्तूबर से तनाव था। एक मूर्तिकार की वर्कशॉप में एक साथ कई काली प्रतिमाओं में तोड़फोड़ किए जाने की खबर आई थी। जैसे ही प्रतिमाओं में तोड़फोड़ की बात फैली स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। तनाव पैदा होने पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

बंगाल में दिवाली की रात काली पूजा की जाती है। इसके लिए शिल्पकार बड़े पैमाने पर देवी प्रतिमाएं बनाते हैं। मूर्तिकार प्रभात सरदार की भी डायमंड हार्बर के मुकंदपुर क्षेत्र में स्थित अपनी वर्कशॉप में प्रतिमाएं बनाकर बेचते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी प्रतिमाएं तोड़ दीं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी से खुला राज
पुलिस ने जांच में सबसे पहले वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। घटना के दो दिन बाद पता चला कि प्रभात सरदार की बनाई प्रतिमाएं इस बार ज्यादा नहीं बिकीं। इससे सरदार को लगा कि प्रतिमाएं बिना बिके रह जाने से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा, इस पर उन्होंने स्वयं ही इन प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के बाद खबर फैला दी कि शरारती तत्वों ने इन्हें खंडित कर दिया। 

पूछताछ में सरदार ने कबूला अपराध
पुलिस ने जब प्रभात सरदार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि काली पूजा के पहले प्रतिमाएं बिना बिके रहने से उनकी प्रतिष्ठा व भावी कारोबार को ठेस पहुंचती, इसलिए हमने यह कृत्य किया। दक्षिण 24 परगना जिले के एसपी धृतिमान सरकार ने बताया कि इस मामले में शिल्पकार प्रभात सरदार व उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें