फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने महाभारत के युद्ध से की घोटाले की तुलना, कहा- बंगाल को भगवान कृष्ण ही बचा सकते हैं

Tue, 21 Mar 2023 05:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ईडी ने टीएमसी के निष्कासित नेता शांतनु बनर्जी के करीबी प्रमोटर अयान शील को कोर्ट में पेश करते हुए यह दावा किया। जांच एजेंसी ने अयान के दफ्तर की 37 घंटे की मैराथन तलाशी के बाद सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की तुलना कुरुक्षेत्र यानी महाभारत के युद्ध से करते हुए कहा कि बंगाल को केवल भगवान कृष्ण ही बचा सकते हैं। ईडी ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ है। मजदूर और टाइपिस्ट नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार हुए हैं। ईडी ने टीएमसी के निष्कासित नेता शांतनु बनर्जी के करीबी प्रमोटर अयान शील को कोर्ट में पेश करते हुए यह दावा किया। जांच एजेंसी ने अयान के दफ्तर की 37 घंटे की मैराथन तलाशी के बाद सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


नौकरी के नाम पर 50 करोड़ की उगाही, 30 खातों का पता चला
ईडी ने दावा किया कि आरोपी ने 5000 से अधिक उम्मीदवारों को अवैध नौकरी दी तो 50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध उगाही की। ईडी ने अयान के पास से पांच लैपटॉप, पांच डेस्कटॉप, दो फोन और एक मैक बुक बरामद की है। अब तक अयान के 30 बैंक खातों का पता चल चुका है।

अयान के घर छापे से एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार के अलावा नगरपालिकाओं में भर्ती में भ्रष्टाचार का भी खुलासा हुआ। 60 से अधिक नगरपालिकाओं में अवैध नियुक्तियां की गई हैं। अयान की कंपनी अग्निशमन विभाग व नगर पालिका में भर्ती की प्रभारी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें