फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Polls: 'बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस', चुनावी रैली में राहुल पर जमकर बरसे अमित शाह

Wed, 22 Apr 2026 03:02 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के दमदम में चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा और वह खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने ममता सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य गुंडों के हवाले है।

विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दमदम में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। अमित शाह ने अपने संबोधन में दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और राज्य में उसका कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है और आने वाले चुनावों में बड़ा प्रदर्शन करेगी।

रैली के दौरान शाह ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे केवल सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा विकास और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव का समय आ गया है और जनता भाजपा के साथ खड़ी है। शाह के इस बयान से राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Telangana: कालेश्वरम प्रोजेक्ट मामले में केसीआर पर फिलहाल नहीं होगी कोई कार्रवाई, तेलंगाना हाईकोर्ट का फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना
रैली में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और राज्य को गुंडों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या राज्य में चार शादियों की छूट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी, जिससे तीन तलाक और बहु-विवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इसका समाधान कमल को वोट देने से मिलेगा।
विज्ञापन




जनता को गुमराह कर रहीं ममता- शाह
इसके साथ ही शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बंगाल का मुख्यमंत्री कोई स्थानीय, बंगाली भाषा बोलने वाला व्यक्ति होगा और भाजपा कार्यकर्ता ही राज्य की बागडोर संभालेगा। रैली में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए लागू किया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अमित शाह ने यह भी वादा किया कि कोलकाता मेट्रो का तीन गुना विस्तार किया जाएगा और शहर के विकास के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के विकास और बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें:- यादगार 100 दिन: व्यापार समझौतों से रक्षा सहयोग तक, राजदूत गोर ने वीडियो शेयर कर भारत-US संबंधों पर कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें