TMC leader Jaiprakash Majumdar
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सेक्युलर पार्टी नहीं है, यह एक उग्रवादी धार्मिक पार्टी है। बंगाल अब न तो भाजपा के साथ है और न ही आरएसएस के साथ। 2024 के चुनाव में बंगाल का नतीजा तय करेगा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे या नहीं।
उन्होंने कहा कि नेताजी ने आरएसएस को कभी पसंद नहीं किया और यहां तक कि आरएसएस ने भी नेताजी को पसंद नहीं किया। भाजपा नेता बंगाल आते हैं और नेताजी के बारे में केवल दिखावा करते हैं।
टीएमसी के युवा नेता के आवास पर छापेमारी
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हुगली टीएमसी के युवा नेता शांतनु बनर्जी के आवास पर छापेमारी की। टीएमसी के कुंतल घोष के न्यूटाउन स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।