फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कपिल मुनि मंदिर पहुंची ममता बनर्जी, गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की

Wed, 04 Jan 2023 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालु सागर द्वीप पहुंचते हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर में कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले के लिए राष्ट्रीय दर्जे की मांग की। उन्होंने तीन हेलीपैड का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने मांग की है कि केंद्र राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले वार्षिक गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा दे। उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थयात्रियों को सागर द्वीप तक आसानी से पहुंचने में मदद करने के लिए मुरी गंगा नदी पर एक पुल बनाने के उनके बार-बार के अनुरोध पर केंद्र ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अब उनकी सरकार इसके निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुंभ मेले के लिए भारी धनराशि प्रदान कर रही है, लेकिन वह गंगासागर मेले को कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रही है। यही कारण है कि मैं उनसे इसे राष्ट्रीय मेला घोषित करने का अनुरोध करूंगी, ताकि हमें कुछ निधि मिल सके।
विज्ञापन


‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालु सागर द्वीप पहुंचते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच पिछले साल जहां 15.5 लाख तीर्थयात्री गंगासागर मेले में आए थे, वहीं इस साल 8 से 16 जनवरी के बीच आयोजित मेले में यह संख्या बढ़कर 60 से 70 लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें