फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal News: बंगाल में पलटा गायों से भरा कंटेनर, पांच की मौत, चालक हिरासत में

Wed, 24 Aug 2022 03:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता

सार

चालक और अन्य दो गिरफ्तार सहयोगियों ने दावा किया कि गायों को बिहार के औरंगाबाद से खेती के उद्देश्य से शहर ले जाया जा रहा था। वहीं पुलिस अब कंटेनर के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को पुरुलिया जिले में गायों से भरा एक कंटेनर पलट गया इस दुर्घटना में करीब पांच गायों की मौत हो गई और पांच घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक गायों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। इस मामले में और दो सहायकों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर करीब ढाई बजे हुरा में बिशपुरिया ग्राम पंचायत कार्यालय के पास एनएच 60 पर कंटेनर पलट गया। उन्होंने बताया कि कंटेनर में 22 गायें भरीं थी, जिसमें से कम से कम 17 गायों को बचाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना देखकर बचाव के लिए दौड़े स्थानीय लोगों ने देखा कि एक गाय कंटेनर से गिर गई और कंटेनर के पिछले दरवाजे को खोलते समय कई अन्य गायें मिलीं। इसके बाद लोगों ने सूचित किया और हमने पाया कि कंटेनर में 22 गायें थीं। पांच की मौत हो गई जबकि पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चालक और अन्य दो गिरफ्तार सहयोगियों ने दावा किया कि गायों को बिहार के औरंगाबाद से खेती के उद्देश्य से शहर ले जाया जा रहा था। वहीं पुलिस अब कंटेनर के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुरुलिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिनाकी दत्ता ने कहा कि हमने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हम कंटेनर के स्वामित्व की भी जांच कर रहे हैं। घायल गायों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनका इलाज किया गया है।

पुलिस ने अवैध शिकार, लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना और आपराधिक साजिश और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं के तहत स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें