त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीएम बिप्लब का काफिला रोड पर जा रहा था कि अचानक एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। मामला शौरसा-अम्तला के बीच डायमंड हार्बर मार्ग का है। किसी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है।