फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला; ममता से मिलने पहुंचे अभिषेक

Sun, 18 Jun 2023 03:27 AM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, टीएमसी के कई मंत्री और नेता पंचायत चुनाव पर बात करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
West Bengal Panchayat Election - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले शनिवार को भी कई जगह से हिंसा और मारपीट का मामला समाने आया है। कूचबिहार में फिर से हिंसा शुरू हो गई है। कूचबिहार के दिनहाटा के साहेबगंज में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर तीर से हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिनहाटा के ब्लॉक 2 स्थित साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र की जांच चल रही थी। भाजपा का आरोप है तृणमूल के विधायकों के समर्थकों ने हमला कर दिया। खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार से भाजपा सांसद निशीथ प्रमाणिक मौके पर पहुंचे। निशीथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि तृणमूल की शरण में आए बदमाशों ने उनके काफिले को निशाना बनाया। भाजपा का आरोप है कि काफिले पर बम भी फेंके गए। निशीथ प्रमाणिक ने कहा, यह बंगाल के लिए एक डरावनी स्थिति है। मेरे काफिले पर तीर चलाए गए हैं। दूसरी ओर तृणमूल ने केंद्रीय मंत्री के सभी आरोपों को झूठा बताया।

राज्यपाल से मिले सुकांत मजूमदार, चुनाव आयुक्त तलब
इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने राजभवन से ही केंद्रीय मंत्री से बात की और पूरी स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल से मुलाकात के बाद सुकांत ने कहा, पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर अशांति के पीछे सत्ताधारी पार्टी का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। इस बीच, जानकारी मिली है केंद्रीय वाहिनी की तैनाती को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को तलब किया है। 
विज्ञापन


मालदा में तृणमूल नेता की पीट-पीटकर हत्या
इस बीच, जानकारी मिली है कि तृणमूल कार्यकर्ता की मालदा कलियाचक में हत्या कर दी गई है। आरोप है कि उसकी हत्या पीट-पीट कर की गई है। आरोप कांग्रेस पर लगा है। चुनावी हिंसा में पिछले एक हफ्ते में राज्य में छह लोगों की जान जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ने मुस्तफा नामक कार्यकर्ता को मालदा के सुजापुर ग्राम पंचायत में उम्मीदवार बनाया है। वह शनिवार दोपहर साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बांस, डंडों, लोहे की छड़ों से उनपर हमला किया गया।

बीरभूम में भारी मात्रा में हथियार और बम मिले, एक गिरफ्तार
इस बीच, जानकारी मिली है कि बीरभूम में बंगाल एसटीएफ ने हथियार के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वहां भारी मात्रा में बम भी मिले हैं। बीरभूम में ही नामांकन के बाद माकपा उम्मीदवार और भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने का आरोप लगा है। उम्मीदवारों के घर में घुसकर मारपीट की गयी है। यह आरोपी तृणमूल समर्थकों पर लगा है।

वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, टीएमसी के कई मंत्री और नेता पंचायत चुनाव पर बात करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे। 

सुवेंदु अधिकारी ने हमले की निंदा की 
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर कथित हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया कि मैं टीएमसी के गुंडों की इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा करता हूं, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में एमओएस एचएमओ इंडिया निशीथ प्रमाणिक पर दूसरी बार हमला किया है। कल्पना कीजिए कि अगर कोई केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल में सुरक्षित नहीं है, तो क्या स्थिति है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें