फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान संपन्न, मतगणना आज

Thu, 17 May 2018 04:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
evm
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को जिन 568 मतदान केंद्रों पर हिंसा की शिकायतें मिली थीं वहां बुधवार को छिटपुट हिंसा के बीच पुनर्मतदान संपन्न हो गया। आयोग के मुताबिक लगभग 70 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना बृहस्पतिवार (17 मई) को होगी।

विज्ञापन


उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और मतदान शुरू होने में देरी से नाराज प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ जगहों पार्टी समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं जिनमें दो लोग घायल हो गए। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान शांतिपूर्ण रहने का दावा किया है। मालदा जिले के रतुआ में कुछ अज्ञात लोग बंदूक लेकर एक मतदान केंद्र में घुस गए और वहां से एक बैलट बाक्स लेकर चले गए।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में कुछ मतदान केंद्रों के बाहर बम फेंके गए। वहां दो गुटों के बीच संघर्ष में तृणमूल कांग्रेस के दो समर्थक घायल हो गए। उत्तर दिनाजपुर जिले के मुख्यालय रायगंज में एक चुनाव अधिकारी राजकुमार राय की मौत से नाराज चुनाव कर्मचारियों ने एसडीओ टी. एन. शेरपा के साथ धक्का-मुक्की की। राय सोमवार को मतदान के बाद लापता हो गए थे। उनका शव मंगलवार को बरामद किया गया। 
विज्ञापन


केंद्र ने चुनाव हिंसा पर रिपोर्ट को बताया अधूरा, कहा- दूसरी भेजें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के ब्यौरे को अधूरा बताते हुए ममता सरकार से दूसरी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के बाद रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया था। इसके दो दिन बाद ही यह संदेश भेजा गया है। (एजेंसी)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें