फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश: गिरफ्तार घुसपैठिए ने खोला राज, रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक करने की फिराक में चीन

Wed, 23 Jun 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हाल ही में घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार चीन के नागरिक ने अहम और चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन
aserf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हाल ही में घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार चीन के नागरिक ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके देश की विभिन्न एजेंसियां रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट समेत केंद्र सरकार की विभिन्न वेबसाइट को हैक करने का प्रयास कर रही हैं। इस मामले की जांच कर रहे विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए देश में अवैध प्रवेश करने के दौरान पकड़े गए चीनी नागरिक हैन जुनवे ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि चीनी एजेंसियों ने बंगलूरू की उस कंपनी को निशाना बनाया, जोकि मंत्रालय और बीएसएनएल से जुड़ी हुई है।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एसटीएफ के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कई एयरोस्पेस कंपनियां भी इन एजेंसियों के निशाने पर हैं। अधिकारी ने कहा, उसने बताया कि चीन की एजेंसियां भारत की रक्षा प्रणाली में तांक-झांक करने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए वे भारतीय रक्षा मंत्रालय की विभिन्न वेबसाइट को हैक करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसटीएफ हैन जुनवे के इन एजेंसियों से संबंध को लेकर जांच कर रही है। साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसकी भारत में घुसने की क्या मंशा थी? यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार चीनी नागरिक का प्रतिबंधित नक्सली संगठनों से तो कोई संबंध नहीं है?
विज्ञापन


अधिकारी 12 जून को गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास से बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी अनलॉक करने का प्रयास कर रहे हैं जोकि काफी जटिल साबित हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें