फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का शाह पर हमला, कहा- गुजरात तो संभाल नहीं सकते, बंगाल में क्या करेंगे

Thu, 27 Apr 2017 10:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल उनकी इस रणनीति से भयभीत नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। वे उत्तर बंगाल के बीरपाड़ा में एक जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात को तो संभाल नहीं सकती, लेकिन उनकी निगाहें बंगाल पर हैं। यहां वह क्या करेंगे।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी से डरी हुई है। इसी वजह से वे (भाजपाई) हमें डराने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन तृणमूल को इससे डराया नहीं जा सकता। हमारा सिर हमेशा ऊंचा रहा है। उन्होंने कहा कि वे हर चुनौती का स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने नक्सलबाड़ी इलाके में एक दलित के घर दोपहर का भोजन किया था। ममता ने इस पर उनका नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि दोपहर का भोजन दलित के घर और रात का खाना पंचतारा होटल में। हम महज फोटो खिंचाने के लिए ऐसे दिखावों पर भरोसा नहीं करते। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के खिलाफ धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप दोहराते हुए लोगों से भगवा पार्टी को कोई समर्थन नहीं देने की अपील की। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा विभाजन की राजनीति के जरिए बंगाल को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें