पूर्वोत्तर को जल्द ही अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी। साथ ही यह 6 घंटे में लगभग 410 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और असम के गुवाहाटी पहुंचेगी।