फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शिक्षक घोटाला मामले में माणिक की हिरासत 28 तक बढ़ी, पशु तस्करी मामले में अणुब्रत की बेटी तलब

Tue, 25 Oct 2022 10:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी के मामले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बाहुलबली नेता और बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की पुत्री सुकन्या मंडल को तलब किया है। इससे पहले सीबीआई कई बार सुकन्या मंडल को तलब कर चुकी है। इस बार ईडी ने उन्हें गुरुवार को यानी 27 अक्टूबर को फिर से तलब किया है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल में शिक्षक घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस विधायक और प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत 28 तक बढ़ा दी गई है। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मानिक को 28 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि माणिक भट्टाचार्य की पत्नी का एक मृत व्यक्ति के साथ संयुक्त खाता है। उस बैंक खाते में तीन करोड़ रुपए हैं। विधायक भट्टाचार्य के बेटे पर भी अवैध निकासी का आरोप लगने के बाद अब ईडी ने उनकी पत्नी पर भी बैंक खाते से रुपए को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट को बताया कि जिस व्यक्ति के साथ मानिक भट्टाचार्य की पत्नी का बैंक में संयुक्त खाता है। उसका नाम मृत्युंजय चक्रवर्ती है, जिसका निधन 2016 में ही हो चुका है, लेकिन अभी तक अकाउंट से नाम हटाया नहीं गया है। जानकारी दी गई है कि इस खाते में करोड़ों रुपए हैं। ईडी का कहना है कि मानिक भट्टाचार्य के नाम से कई बेनामी संपत्तियां मिली हैं। यहां तक कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि भर्ती भ्रष्टाचार जांच में उनके बेटे शौविक के नाम पर भी संपत्ति मिली है।

 बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई ने 12 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की 
सीबीआई ने  बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की अपनी जांच के सिलसिले में मंगलवार को यहां की एक अदालत में पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक पूर्व सलाहकार, डब्लूबीसीएसएससी के एक पूर्व सहायक सचिव, आयोग के दो पूर्व कार्यक्रम अधिकारियों और छह अन्य को विशेष न्यायाधीश, अलीपुर, सीबीआई के एक अधिकारी को सौंपे गए आरोप पत्र में नामजद किया है।  
विज्ञापन

 
आरोपपत्र में नामित 12 लोगों में से छह लोग वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। इन लोगों में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सलाहकार और डब्ल्यूबीसीएसएससी के तत्कालीन सहायक सचिव, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एक तदर्थ समिति के अध्यक्ष और दो निजी व्यक्ति शामिल हैं।  


वहीं, बंगाल में पशु तस्करी के मामले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बाहुलबली नेता और बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की पुत्री सुकन्या मंडल को तलब किया है। इससे पहले सीबीआई कई बार सुकन्या मंडल को तलब कर चुकी है। इस बार ईडी ने उन्हें गुरुवार को यानी 27 अक्टूबर को फिर से तलब किया है। 

बता दें कि सीबीआई ने सुकन्या से आय-व्यय का लेखा मांगा था। 18 अक्टूबर को सुकन्या ने सीबीआई द्वारा मांगे गए आय-व्यय के दस्तावेज ई-मेल के जरिए भेजे हैं। ईडी ने भी सुकन्या के स्वामित्व वाली एएनएम एग्रोकेम का लेखा-जोखा मांगा है। सीबीआई ने सुकन्या की कंपनी एएनएम एग्रोकेम फूड प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने आय व्यय का नोटिस मांगने के लिए सुकन्या और विद्युत वरन को तलब किया था, लेकिन सुकन्या ने उस नोटिस का जवाब ई-मेल से दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें