फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: अवैध चमड़ा फैक्टरी में गैस सिलेंडर फटा, 11 कर्मचारी घायल, 3 की हालत गंभीर

Sat, 24 Apr 2021 01:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक अवैध फैक्टरी में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 11 कर्मचारी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले की एक अवैध फैक्टरी में शनिवार (24 अप्रैल) सुबह गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 11 कर्मचारी जख्मी हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि यह घटना भंगोरे थाना क्षेत्र के मलनचा-पद्मपुकुर इलाके में स्थित अवैध चमड़ा फैक्टरी में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। घटनास्थल कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिले के एक अस्पताल में चल रहा है।

सील की गई अवैध फैक्टरी
जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है। उन्होंने अनुमान जताया कि फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ। फिलहाल, विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक परीक्षण की जरूरत है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और आगे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें