फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में खुल रहे निवेश के नए द्वार, CM शुभेंदु अधिकारी से मिले फ्लिपकार्ट के शीर्ष अधिकारी

Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
Devesh Tripathi डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राजनीतिक और औद्योगिक हलकों में इस मुलाकात को पश्चिम बंगाल में निवेश आकर्षित करने और राज्य को पूर्वी भारत के उभरते कारोबारी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के साथ फ्लिकार्ट के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार की कोशिशों के बीच गुरुवार को ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट के शीर्ष अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। नवान्न में हुई इस बैठक में ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डिजिटल कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति, मुख्य कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार की ओर से इसे सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक चर्चा बताया गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में ई-कॉमर्स नेटवर्क के विस्तार, आधुनिक वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने और रोजगार के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।

लॉजिस्टिक और वितरण केंद्र के रूप में बंगाल को विकसित करने के प्रयास
राज्य सरकार की कोशिश है कि पश्चिम बंगाल को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और वितरण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि कोलकाता बंदरगाह, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क और पूर्वोत्तर राज्यों तक आसान पहुंच के कारण पश्चिम बंगाल ई-कॉमर्स और सप्लाई चेन उद्योग के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभर रहा है। बांग्लादेश, भूटान और पूर्वोत्तर भारत के बाजारों तक पहुंच भी इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है।
विज्ञापन


उद्योग जगत का मानना है कि ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बड़े निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। विशेष रूप से युवाओं, छोटे कारोबारियों और स्थानीय उद्यमों को इससे लाभ मिलने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार लगातार विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के साथ संवाद बढ़ाने में जुटी है। ऐसे में फ्लिपकार्ट के शीर्ष नेतृत्व और राज्य सरकार के बीच हुई यह बैठक निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।

राजनीतिक और औद्योगिक हलकों में इस मुलाकात को पश्चिम बंगाल में निवेश आकर्षित करने और राज्य को पूर्वी भारत के उभरते कारोबारी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें