फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: हाईकोर्ट पहुंचा बेलडांगा हिंसा का मामला, केंद्रीय बलों की तैनाती और एनआईए जांच की मांग तेज

Mon, 19 Jan 2026 08:03 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कलकत्ता हाई कोर्ट में बेलडांगा हिंसा को लेकर पीआईएल दायर की गई है। इसमें केंद्रीय बलों की तैनाती और एनआईए जांच की मांग है। याचिकाकर्ता ने पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए। हिंसा प्रवासी मजदूरों पर हमलों के विरोध में भड़की थी।
विज्ञापन
कलकत्ता हाई कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई। याचिका में मांग की गई है कि इलाके में शांति बहाली के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया जाए। साथ ही, पूरी घटना की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) से कराने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को हो सकती है सुनवाई
याचिकाकर्ता के वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने बताया कि चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल की बेंच मंगलवार को इस मामले की सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि 16 और 17 जनवरी को नेशनल हाईवे-12 पर घंटों जाम और हिंसा के बाद भी पुलिस ने हालात क्यों नहीं संभाले?

ये भी पढ़ें: Murshidabad Violence Update: '30 गिरफ्तारियां, सुरक्षा बलों की तैनाती', बेलडांगा में दो दिन बाद सुधरे हालात
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मामले में शुक्रवार को झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की मौत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने एनएच-12 को छह घंटे तक जाम रखा था। इस दौरान हिंसक घटनाओं को कवर कर रही एक महिला पत्रकार पर हमला भी हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी मतिउर रहमान समेत चार लोगों को पकड़ा है। इसके बाद शनिवार को भी बिहार की एक घटना को लेकर सड़क और रेल रोकी गई थी।
विज्ञापन


अब तक 30 लोग की हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज देखकर अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रूट मार्च करके स्थिति को काबू में किया है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2025 में भी वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद कोर्ट ने यहां केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश दिया था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें