फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: खिलौना समझ बच्ची के हाथों में दी पिस्तौल, गोली से मां घायल

Tue, 19 Jun 2018 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मां ने खिलौना समझ कर अपनी बेटी को वह भरी हुई पिस्तौल थमा दी जो उसे अपने घर के बाहर स्थित एक बागान में मिली थी। 
विज्ञापन


बच्ची के हाथों ट्रिगर दब जाने की वजह से चली गोली से उसकी मां ही घायल हो गई। यह घटना राज्य के हुगली जिले के खानाकूल की है। गंभीर रूप से घायल काकोली जाना नामक उक्त महिला को आरामबाग अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने यहां बताया कि यह घटना रविवार को हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला को बागान में पिस्तौल मिली थी। उसने खेलने के लिए पिस्तौल अपनी बेटी को दे दी। लड़की उससे खेलने लगी। उसी समय किसी तरह ट्रिगर दब जाने की वजह से गोली चल गई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह पिस्तौल बागान में कहां से पहुंची। पुलिस के मुताबिक, इस घटना से लड़की सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें