फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मिथुन ने फिर किया दावा- तृणमूल के 21 विधायक भाजपा के संपर्क में, लड़ाई जारी रहेगी

Sat, 24 Sep 2022 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य मिथुन ने कहा कि मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं। टीएमसी के 21 विधायक सीधे मेरे संपर्क में हैं। इस संख्या में कोई कमी नहीं आई है। समय की अपेक्षा करें। 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के दिग्गज नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को एक बार दावा किया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के 21 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। करीब दो महीने बाद कोलकाता के हेस्टिंग्स स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे मिथुन ने दुर्गा पूजा से पहले पार्टी नेताओं के साथ संगठनिक बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में यह दावा किया। 

विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य मिथुन ने कहा कि मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं। टीएमसी के 21 विधायक सीधे मेरे संपर्क में हैं। इस संख्या में कोई कमी नहीं आई है। समय की अपेक्षा करें। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बंगाल में अपनी लड़ाई जारी रखेगी। निराश होने के लिए कोई जगह नहीं है। बता दें कि दो महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब मिथुन ने टीएमसी के 21 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया है। इससे पहले 27 जुलाई को इसी भाजपा कार्यालय में उन्होंने दावा किया था कि 38 टीएमसी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 सीधे उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन


तृणमूल विधायक ने फेसबुक पर लिखा अलविदा का आया समय
इस बीच हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर के तृणमूल कांग्रेस विधायक समीर कुमार पांजा ने फेसबुक पोस्ट के बाद बंगाल की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। तृणमूल विधायक पांजा ने पोस्ट में मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की प्रशंसा की है, लेकिन इसके साथ ही लिखा है कि उनके जैसे लोगों को पार्टी में महत्व नहीं मिल रहा है। इसलिए अब अलविदा कहने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें