शारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को शुक्रवार को तलब किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चटर्जी को शहर में स्थित सीबीआई के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया हां, चटर्जी को शारदा घोटाले की हमारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए हमारे अधिकारियों से मिलने के लिए बुलाया गया है। हम उनका इंतजार कर रहे हैं। चटर्जी से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।