फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी का बड़ा बयान- सात से आठ दिनों में हो सकती है चुनाव की घोषणा

Wed, 03 Feb 2021 02:28 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावों की घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगले सात से आठ दिनों में राज्य में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है। चुनावों की दृष्टि से इसे ममता बनर्जी का बड़ा बयान माना जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वे तत्काल जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ भ्रष्ट नेताओं को खरीद सकती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकती।




इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर जो गए हैं, वे चुनाव नहीं जीतेंगे और विधानसभा चुनाव के बाद उनकी दुकानें बंद हो जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी पर हमला करते हुए कहा ममता बनर्जी ने कहा कि वन विभाग में 'वन सहायक' की भर्ती में विसंगतियों की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें