प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' के उलट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया स्लोगन दिया है। 13 अगस्त को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले तृणमूल कांग्रेस ने दिया नया स्लोगन 'माई आइडिया फॉर इंडिया@75'। इसमें तृणमूल ने भारतीय माटी की बात की गई है। अनेकता में एकता की बात कही गई है।
विज्ञापन
एक तरह से इस समय सोशल मीडिया में एक अलग तरह का डिजिटल युद्ध है। देखते ही देखते तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलना शुरू कर दिया।
इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है। एक मिनट 33 सेकिंड के वीडियो में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अखंड भारत की एकता की बात कही गई है। स्वाधीनता दिवस के पहले सोशल मीडिया में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने डीपी भी बदल ली है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के अनेक सदस्यों ने स्वाधीनता दिवस से पहले सोशल मीडिया में दल के नए डीपी को अपलोड किया है। इसमें भारत माता के 30 महान संतानों को जगह दी गई है। इसमें केवल स्वतंत्रतासेनानी ही नहीं बल्कि महान समाजसेवियों को भी जगह दी गई है।