फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग: ममता ने नाम-चिह्न फ्रीज होने के फैसले को बताया असंवैधानिक, नंदीग्राम में कांग्रेस को दिया समर्थन

Fri, 18 Sep 2026 04:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

चुनाव आयोग के टीएमसी के नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के फैसले पर ममता बनर्जी ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने इसे असंवैधानिक, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक बताया। साथ ही नंदीग्राम और असम के उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया है। आइए, विस्तार से जातने हैं कि ममता ने भाजपा और चुनाव आयोग पर क्या-क्या आरोप लगाए..
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई है। चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव में दोनों टीएमसी गुटों को पार्टी के नाम और ‘फूल-घास’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल से रोक दिया है। ममता बनर्जी ने इस फैसले को असंवैधानिक बताया है। ममता बनर्जी  ने कहा, हम नंदीग्राम और असम में कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। हम देश के व्यापक हित में ऐसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आयोग और भाजपा पर क्या गंभीर आरोप लगाए?
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले को असंवैधानिक, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक बताया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी है। ममता बनर्जी ने कहा, "हम संवैधानिक पद का सम्मान नहीं करते ऐसा नहीं है, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक है। यह एक राजनीतिक दल के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए पूरी तरह पक्षपातपूर्ण बदले की कार्रवाई है।  उन्होंने आगे कहा, उन्होंने पहले ही कह दिया था कि नाम भी नहीं रखने दूंगा और निशान भी नहीं रखने दूंगा। ये लोग कौन हैं? आज वे सत्ता में हैं, कल सत्ता में नहीं भी हो सकते हैं। उन्हें अपनी सीमाएं समझनी चाहिए।

ममता बनर्जी  ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही सब प्लान कर लिया था, फर्जी एसआईआर और फर्जी चुनाव करवाए; सीआरपीएफ ने वोटों की गिनती की, काउंटिंग एजेंट को हटा दिए गए, 3-4 राउंड में धांधली की और हमें पता है कि इसका मास्टरमाइंड कौन था। यह हमारी शराफत है कि हम नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो बाद में जरूर बताएंगे।
विज्ञापन




ममता ने कांग्रेस को दिया समर्थन
ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी, ताकि पार्टी को समर्थन और मजबूती मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस असम में होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

भाजपा ने एआई का इस्तेमाल करके मतदाताओं के नाम हटाए: ममता 
चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी के असली नाम और फूल और घास वाले चुनाव चिह्न को फ्रीज़ करने के फैसले के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा पर नया हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मतदाताओं के नाम हटाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया।

'वोट की चोरी' पर बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, यह बहुत दुख की बात है। उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल में लूट की। यह 'झूठी भाजपा पार्टी', एक 'जुमला पार्टी' है... इसका काम देश में लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जाता, अगर कोई उनके खिलाफ बोलता है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमसे पहले उद्धव ठाकरे को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का सम्मान नहीं करती जो सिर्फ भाजपा के अहंकार को संतुष्ट करने में लगा हो।

'भाजपा में शामिल हो जाओ या जेल जाओ'
ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य स्तर, जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, तालुका स्तर, कॉर्पोरेट स्तर... हमारे समय में कितने कमीशन बने? 155 कमीशन बने। अब मुझे डोला से पता चला है, मैंने उसका भाषण सुना है। इन चार महीनों में 64 से अधिक लोगों की हत्या हुई है। 44 से अधिक लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप हुए हैं। वे आधी रात को भी बेडरूम तक में घुस जाते हैं, जहां उन्हें नहीं जाना चाहिए। अब पुलिस उनका सबसे बड़ा हथियार बन गई है। पुलिस जाकर उनसे कहती है कि या तो भाजपा में शामिल हो जाओ या जेल जाओ।

ममता ने क्यों कहा मरते दम तक तृणमूल के साथ रहूंगी?
ममता बनर्जी ने कहा कि वे नहीं जानते कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ सकती। जब तक मैं इस दुनिया से नहीं चली जाती, यह हमेशा मेरे साथ रहेगी। यह बिल्कुल गंदा खेल है, लेकिन हम भी इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। मैं चाहती हूं कि भाजपा भारत से चली जाए। हम इंडिया गठबंधन में एकजुटता चाहते हैं... नंदीग्राम में हम कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे। यह देश के व्यापक हित में है। रेजीनगर के बारे में मैं बाद में फैसला करूंगी। असम में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें