फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल को मिलेगी दो नए जिलों की सौगात, सीएम ममता बनर्जी कल कर सकती हैं घोषणा

Mon, 28 Nov 2022 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सुंदरबन और बशीरहाट पश्चिम बंगाल के दो नए जिले बन सकते हैं। इन दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों को मिलाकर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ट्विटर/एआईटीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल को दो नए जिलों की सौगात मिलने वाली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 नवंबर को होने वाली प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसकी घोषणा कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, सुंदनबन और बशीरहाट पश्चिम बंगाल के दो नए जिले बन सकते हैं। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि, दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों को मिलाकर बनाया जाएगा। इन जिलों की घोषणा से पहले सभी जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुंदरवन जिले में दक्षिण 24 परगना के लगभग 13 ब्लॉक शामिल हो सकते हैं। वहीं, बशीरहाट में उत्तर 24 परगना में से छह ब्लॉक शामिल किए जा सकते हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 23 जिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक जिले को बनाने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये का खर्च आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें