पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नागिरकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपने राज्य में लागू नहीं करने को लेकर बयान दिया है। बांकुरा में ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने एक रिपोर्ट देखी है कि हावड़ा में भाजपा के 15 कार्यकर्ता एक आभूषण की दुकान पर गए और सीएए / एनआरसी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे। वे कौन हैं और किसने उन्हें यह अधिकार दिया है? अगर वे आपके घर आते हैं तो किसी को कोई कागज न दें।