फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश का सबसे बड़ा घोटाला है SIR': बंगाल की CM ममता बनर्जी का दावा, बोलीं- 2026 में गिर जाएगी मोदी सरकार

Sun, 12 Apr 2026 03:22 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में सियासी हलचल बढ़ा दी है। एसआईआर को सबसे बड़ा घोटाला बताने और टीएमसी को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा पर 1,000 करोड़ रुपये के सौदे का आरोपों के सहारे ममता बनर्जी चुनाव को अपनी पार्टी के पक्ष में मोड़ने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा पर चुनावों से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को हालिया समय का देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।
विज्ञापन


पूर्वी बर्धवान जिले के खंडाघोष में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो वह पश्चिम बंगाल के लोगों से सब कुछ छीन लेगी। उन्होंने कहा, "भाजपा चुनावों से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है। लेकिन वे मतदान खत्म होने के तुरंत बाद अपने वादे भूल जाते हैं। यह बिहार चुनावों में देखा गया था।"

ये भी पढ़ें: 'महिला आरक्षण देश को गुमराह करने की चाल': कांग्रेस बोली- जातिगत जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है सरकार
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश करेगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और मतदान मशीनों पर नजर रखने का आग्रह किया। ममता बनर्जी ने कहा, "मतदान मशीनों के बारे में सतर्क रहें। भाजपा ने धीमी वोटिंग और धीमी मतगणना की योजना बनाई है। उनकी सभी योजनाओं को असफल करें।"

2026 में मोदी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी
मुख्यमंत्री ने कहा, "एसआईआर हाल के समय में देश द्वारा देखा गया सबसे बड़ा घोटाला है।" उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि केंद्र में भाजपा सरकार 2026 में गिर जाएगी। उन्होंने कहा, "दुनिया जानती है कि आपकी सरकार 2026 में गिर जाएगी। हम तब आपकी सरकार द्वारा लाए गए सभी जन-विरोधी कानूनों को रद्द कर देंगे।"

हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो के सहारे लगाए आरोप
ममता बनर्जी ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल की सत्ता से टीएमसी को बेदखल करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के सौदे का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए लगाया, जिसमें आम आदमी उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर कथित तौर पर भाजपा नेताओं के साथ संपर्क में होने और अल्पसंख्यक वोटों को बांटकर टीएमसी को हराने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के सौदे की अग्रिम राशि के तौर पर 200 करोड़ रुपये प्राप्त करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Politics: 'कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने का बन रहा है माहौल', जानें सीएम फडणवीस का क्यों किया ऐसा दावा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "उन्होंने (भाजपा) पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है।"

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें