फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए पैसे खर्च किए जा रहे', ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

Mon, 21 Aug 2023 06:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने मौलवियों और पुजारियों के मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। भाजपा और सीपीआई (एम) ने इसे अल्पसंख्यक वोटों को लुभाने का हथकंडा करार दिया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं धर्म के आधार पर किसी भी तरह के मतभेद के खिलाफ हूं। देश में समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए पैसे खर्च किए जा रहे हैं। केंद्र पर केंद्रीय जांच के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के आगे अपना सिर नहीं झुकाएंगे। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने दावा किया कि हाल ही में जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत में सीपीआई (एम) समर्थित संघ शामिल था। ममता बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह धर्म के आधार पर किसी भी तरह की नफरत के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि देश में समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए कुछ अल्पसंख्यक नेताओं को फंडिंग कर रही है। इतना ही नहीं भगवा पार्टी बंगाल में टीएमसी के खिलाफ कांग्रेस और सीपीआई (एम) का इस्तेमाल करने की भी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले कथित रैगिंग की वजह से जेयू प्रथम वर्ष के एक छात्र की मौत के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने कहा कि हमें जादवपुर विश्वविद्यालय पर गर्व है, लेकिन एक सीपीआई (एम) समर्थित संघ फ्रेशर की मौत के मामले में शामिल है। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि केंद्र में भाजपा सरकार का कार्यकाल सिर्फ छह महीने और बचा है।

इमामों और हिंदू पुजारियों के भत्ते में बढ़ोतरी का एलान
इस बीच ममता बनर्जी ने मौलवियों और पुजारियों के मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की।  भाजपा और सीपीआई (एम) ने इसे अल्पसंख्यक वोटों को लुभाने का हथकंडा करार दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरी मान्यताओं को लेकर मुझे बदनाम किया है। जब मैं रमजान के दौरान इफ्तार में शामिल होती हूं तो मेरी तस्वीरों का मजाक उड़ाया जाता है। भाजपा ने मेरा नाम बदलने की भी कोशिश की थी। हालांकि, मुझे इसकी परवाह नहीं है।

प्रवासी मजदूरों के लिए लोन की व्यवस्था का भरोसा दिया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कई युवा रोजगार के लिए बाहर चले जाते हैं, जब अत्याचार होता है तब उनके बारे में जानकारी नहीं मिलती है। कुछ दिन पहले मुंबई में एक घटना हुई जहां प्रवासी मजदूर की मृत्यु हुई। उनके परिवार को हमने सहायता राशि दी लेकिन हम चाहते हैं कि प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटें और अपने परिवार के साथ रहकर यहां काम करें जिसके लिए हम प्रवासी मजदूरों के लिए 5 लाख रुपए तक के लोन की व्यवस्था कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें