| पार्टी | जीत | बढ़त | कुल |
|---|---|---|---|
| टीएमसी | 7 | 15 | 22 |
| भाजपा | 3 | 15 | 18 |
| कांग्रेस | 0 | 2 | 2 |
| कुल | 10 | 32 | 42 |
भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 18 सीटों पर आगे
आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन पीछे।
कोलकाता में भाजपा समर्थक मना रहे जश्न।
भाजपा-16, टीएमसी 25 सीटों पर आगे
Election Result #India
बंगाल में भाजपा-टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर - टीएमसी - 21, भाजपा -17, कांग्रेस -02
बंगाल में भाजपा-टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर - टीएमसी - 20, भाजपा -15, कांग्रेस -02
टीएमसी - 22, भाजपा -10, कांग्रेस -02
प. बंगाल के डायमंड हार्बर से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं।
टीएमसी - 19, भाजपा - 8, कांग्रेस -2
टीएमसी 17 सीटोंं और भाजपा 7 सीटों पर आगे।
Election Result Live: बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
Election Result Live: बंगाल में टीएमसी ने बनाई भाजपा पर बढ़त, सात सीटों पर आगे
रुझानों में भाजपा पांच सीटों पर आगे, कांग्रेस को दो और टीएमसी को तीन सीटों पर बढ़त।
रुझानों में भाजपा पांच सीटों पर आगे, टीएमसी को दो सीटों पर बढ़त
रुझानों मे भाजपा चार सीटों पर आगे, टीएमसी शून्य
रुझानों मे भाजपा दो सीटों पर आगे
मतगणना के बाद रुझान आना शुरू, बंगाल में एक सीट पर भाजपा आगे।
कोलकाता में मतगणना केंद्र के बाहर का दृष्य।
लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम अंतिम पड़ाव पर है। मतगणना शुरू हो चुकी है। दिन चढ़ने के साथ साथ नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ तय हो जाएगा कि 2019 में दोबारा भाजपा की अगुवाई में सरकार बन रही है या यूपीए की वापसी होगी। तीसरे मोर्चा भी अपनी पूरी तैयारी में है।
इस बार के एग्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत देकर भाजपा के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वहीं विपक्षी दल एग्जिट पोल दावों को महज अनुमान और गलत बताकर कार्यकर्ताओं को हौसला रखने का संदेश दे रहे हैं। ईवीएम पर सवाल और जोर शोर से उठाए जाने लगे हैं। 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मिलकर वीवीपैट और ईवीएम के सही मिलान के मुद्दे पर आक्रामकता से अपनी बात रखी है।
आपको बता रहे हैं पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे। इस बार यहां टीएमसी और भाजपा में जबरदस्त संघर्ष हुआ। न सिर्फ दोनों में वोट हासिल करने की जद्दोजहद रही बल्कि कार्यकर्ता भी आपस में उलझ पड़े। देश में चर्चा बंगाल मतदान की ही रही। आखिरी दौर का मतदान आते आते भाजपा-टीएमसी की जंग ने हिंसा और तीखी बयानबाजी ने ले लिया। देखना है यहां बाजी किसके हाथ लगती है।