फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'रेड जोन' पर लाल हुईं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

Fri, 01 May 2020 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

देश में जारी कोरोना संकट और लॉकाडाउन के बीच केंद्र और ममता सरकार के बीच सियासी दांव-पेच जारी है। जहां पहले केंद्रीय कमिटी और कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर केंद्र और बंगाल सरकार आमने-सामने थी अब रेड जोन पर दोनों के बीच ठन गई है। राज्य सरकार ने रेड जोन को लेकर केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मुख्य स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि राज्य में केवल चार रेड जोन हैं। जबकि 30 अप्रैल को राज्यों के साथ कैबिनेट सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रस्तुति में 10 दिखाए गए हैं।
 

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि देश में जारी लॉकडाउन के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर मजदूरों और उनके परिवारों का अभिवादन किया और कहा कि सभी को इस कठिन समय में अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर दुनिया भर के सभी श्रमिकों और उनके परिवारों को मेरा अभिवादन। कोविड-19 महामारी और उसके बाद लागू हुए लॉकडाउन ने श्रमिक वर्ग को काफी तोड़ दिया है। हमें अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।'

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की वजह से प्रभावित प्रवासी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की मदद के लिए उनकी सरकार द्वारा घोषित दो नई योजनाओं का जिक्र किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें