फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : हिंसा प्रभावित इलाकों का कल दौरा करेंगे राज्यपाल धनखड़, भड़कीं ममता बनर्जी

Wed, 12 May 2021 09:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता ने कहा कि जगदीप धनखड़ का चुनाव के बाद हिंसा से प्रभावित कूच बिहार जिले का योजनाबद्ध दौरा नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों को ‘दरकिनार’ कर राज्य के अधिकारियों को निर्देश देने से दूर रहने की सलाह को भी आप लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ गुरुवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्र कूच बिहार का दौरा करेंगे और वहां के हालात का जायजा लेंगे एवं लोगों से मुलाकात करेंगे।  लेकिन उनके दौरा से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ममता ने कहा कि जगदीप धनखड़ का चुनाव के बाद हिंसा से प्रभावित कूच बिहार जिले का योजनाबद्ध दौरा नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों को ‘दरकिनार’ कर राज्य के अधिकारियों को निर्देश देने से दूर रहने की सलाह को भी आप लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं जो कि सही नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हिंसा के डर से बंगाल से असम भागे लोगों से मिलने जाएंगे धनखड़
वहीं, शुक्रवार को धनखड़ असम में रनपगली और श्रीरामपुर शिविरों में जाएंगे जहां चुनाव के बाद बदला लेने के लिए हुई हिंसा की वजह से पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिए शरण ली है।  रनपगली असम के धुब्री जिले में है और श्रीरामपुर कोकराझार जिले में। दोनों जिले पश्चिम बंगाल से सटे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान 10 अप्रैल को सीतलकूची में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों की गोलीबारी में चार लोगों की और गुंडों की तरफ से चलाई गई गोली में पहली बार मतदान करने जा रहे युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से राज्य के विभिन्न स्थानों से हिंसा की खबरें आईं हैं जहां विपक्षी भाजपा और सत्तारूढ़ टीएमसी दोनों ही एक-दूसरे पर अपने कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगा रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छह मई को कहा था कि दोनों दलों के बीच झड़पों में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें