पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ कल यानी सोमवार से एक सप्ताह के लिए उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगे। वह 21 जून को दोपहर बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद वह दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।